26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश पर 20 हजार का ईनाम, कानपुर शूटआउट के बाद से है फरार

विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश पर 20 हजार का ईनाम, कानपुर शूटआउट के बाद से है फरार

- मां की अपील-आत्मसमर्पण कर दो बेटा, नहीं बचोगे- प्रभात मिश्र एनकाउंटर की भी न्यायिक जांच शुरू
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 21 Jul 2020, 2:41 PM IST

कानपुर शूटआउट : विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश पर 20 हजार का ईनाम

दीप प्रकाश पर इनाम घोषित होने के बाद मां सरला देवी मीडिया से अपील की है किजहां कहीं भी हो आ जाओ या फोन करो तो जान बच जाएगी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश पर यूपी पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। दीप प्रकाश पर कृष्णा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद से ही वह फरार है। तलाश में यूपी पुलिस छापेमारी कर रही है। दीप प्रकाश पर इनाम घोषित होने के बाद मां सरला देवी मीडिया से अपील की है किजहां कहीं भी हो आ जाओ या फोन करो तो जान बच जाएगी। उधर, कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के एक आरोपी प्रभात मिश्र उर्फ कार्तिकेय के एनकाउंटर की न्यायिक जांच अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन को दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दीप प्रकाश की तलाश में सर्विलांस की मदद ली जा रही है। दीप प्रकाश बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। पुलिस ने दीप प्रकाश के परिजनों से भी लखनऊ में पूछताछ की। हालांकि, परिवारवालों ने कोई खास जानकारी नहीं दी है। दीप प्रकाश की तलाश में एक टीम सादी वर्दी में कृष्णानगर इलाके में तैनात की गई है, जो इस पर नजर रख रही है। इस बीच विकास दुबे की पत्नी ऋचा अपने बेटे के साथ दो दिन पहले कृष्णानगर कोतवाली गई थीं। बताया जा रहा है कि ऋचा अपना पक्ष रखने आई थी।

मां ने कहा, सामने आओ, भागने से नहीं बचोगे
दीप प्रकाश पर इनाम घोषित होने के बाद मां सरला देवी मीडिया से अपील की है किजहां कहीं भी हो आ जाओ या फोन करो तो जान बच जाएगी। नहीं तो पुलिस सब को मार देगी। क्या बीवी, बच्चे सभी मर जाएंगे तब आओगे? पुलिस के सामने आओ या घर में फोन करो, तुम निर्दोष हो... भागो मत... भागने से नहीं बचोगे। विकास और दीप की मां ने कहाकि पुलिस भी जानती है कि तुम निर्दोष हो। तुमसे सिर्फ पूछताछ करेगी। घर आ जाओ। यह पूछने पर कि क्या दीप प्रकाश ने कभी संपर्क करने की कोशिश नहीं की? मां ने कहा नहीं, हमें जानकारी नहीं है कि वह कहां हैं। अगर वह मिलते तो हम समझाते कि तुमने कुछ नहीं किया है। डरते क्यों हो? पुलिस के सामने आओ और जो बात है सब कुछ बताओ।

प्रभात नाबालिग था या नहीं जांच शुरू
उधर, आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के एक आरोपी प्रभात मिश्र उर्फ कार्तिकेय के एनकाउंटर की न्यायिक जांच अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन को दी गई है। प्रभात मिश्र उर्फ कार्तिकेय को पुलिस ने 9 जुलाई को एनकाउंटर में मार गिराया था। प्रभात के नाबालिग होने के दस्तावेज वायरल हुए थे। हाई स्कूल के सर्टिफिकेट के मुताबिक प्रभात मिश्र उर्फ कार्तिकेय महज 16 वर्ष का था। कानपुर देहात के मुख्य न्यायिक अधिकारी के दफ्तर में इस घटना से संबंधित कोई भी व्यक्ति जांच अधिकारी को 27 जुलाई तक बयान दे सकता है। एनकाउंटर की न्यायिक जांच अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन को दी गई है।

पुलिस की एक जैसी कहानी...
आरोप है कि फरीदाबाद पुलिस और यूपी एसटीएफ के जवानों ने विकास की तलाश में जब फरीदाबाद के एक होटल पर छापेमारी की थी तब विकास दुबे नहीं मिला, लेकिन वहां प्रभात मिश्र उर्फ कार्तिकेय मिला था। पुलिस का दावा है कि उसके पास से लूटी गई सरकारी पिस्टल को बरामद किया गया था। उसे पकड़कर पुलिस कानपुर ला रही थी। इस बीच पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई। प्रभात मिश्र उर्फ कार्तिकेय ने पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में मारा गया। जबकि, परिवार का दावा है नाबालिग था प्रभात मिश्र। परिवार का कहना है कि उसने 29 जून को ही यूपी बोर्ड से 12वीं पास की थी। 10 दिन बाद उसको एनकाउंटर में मार गिराया गया। प्रभात की 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड में जन्मतिथि 27 मई, 2004 दर्ज है। जबकि, कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि 'प्रभात की उम्र की कोई जानकारी नहीं थी।

यह भी पढ़ें : किसे मिलेगी विकास दुबे पर घोषित 5 लाख की ईनामी राशि? इन तीन की है दावेदारी