11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी, किया ऐलान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कमर कस ली है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 27 Apr 2018, 11:55 AM IST

Samajwadi Party candidate in Karnataka Vidhan Sabha Election 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी, किया ऐलान

लखनऊ. कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति दलों ने कमर कस ली है। कर्नाटक के चुनावी समर में सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस ही नहीं बल्कि कई क्षेत्रीय दल भी मैदान में कूट पड़े हैं। दरअसल सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दल कर्नाटक के चुनाव को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल की तरह देख रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कसी कमर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कमर कस ली है। दरअसल अखिलेश यादव अब भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश से बाहर भी निकलना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन करने के बाद अखिलेश यादव यूपी के बाहर भी बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाना चाहते हैं। इसी को देखते हुए अखिलेश यादव ने कर्नाटक के चुनाव में समाजवादी पार्टी के कुल 15 कैंडीडेट को लड़ाने का फैसला किया है। सपा सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने कर्नाटक में समाजवादी पार्टी के संगठन को एक्टिव कर दिया है।

अखिलेश यादव करेंगे प्रचार

जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पार्टी के सभी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार भी करेंगे। पार्टी के सीनियर नेता इसको लेकर रणनीति बनाने में भी जुट गए हैं। सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने जानकरी देते हुए बताया कि पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुल 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजेंद्र चौधरी के मुताबिक अखिलेश यादव खुद सपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने कर्नाटक जाएंगे। पार्टी बहुत जल्द उनके पूरे कार्यक्रम को जारी करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अखिलेश यादव के साथ कर्नाटक में सभा करेंगे। साथ ही राजेंद्र चौधरी ने ये भी साफ कर दिया कि अखिलेश यादव कर्नाटक में कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करेंगे।

कैसे चलेगी सरा-कांग्रेस की दोस्ती?

दरअसल कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपनी जो स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है उसमें अखिलेश यादव का नाम भी शामिल था। दरअसल कांग्रेस का निशाना कर्नाटक चुनावों के साथ-साथ 2019 के लोकसभा चुनावों पर भी है। लेकिन अगर अखिलेश यादव कर्नाटक में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार नहीं करते हैं तो इससे दोनों के संबंधों में खटास भी आ सकती है। क्योंकि सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भी अखिलेश यादव का नाम अपने स्टार कैंपेनर की सूची में रखा है। आपको बता दें कि 12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं और 15 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।