30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा पूर्व जिलाध्यक्ष का हुआ निधन, भावुक अखिलेश यादव ने कही यह बात

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का निधन हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर दुख जताया।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Sep 02, 2020

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. आगरा समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामजी लाल यादव का निधन हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनका देहांत अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि! इससे पूर्व इससे रविवार को सपा नेता रमन जौहरी का निधन हो गया था। समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उनका आकस्मिक मृत्यु हृदय घाती घटना है। अत्यंत दुखद! शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना।

ये भी पढ़ें- लखनऊः गहराया हिस्ट्रीशीटर के मर्डर का मामला, घर से निकली महिला, दोनों हाथों में था यह

वहीं सोमवार को समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर फजल इमाम रिज़वी साहब का निधन हो गया। सपा अध्यक्ष ने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर फजल इमाम रिज़वी साहब के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बताया कि जनाब फज़ल इमाम रिज़वी साहब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में उर्दू के पूर्व विभागाध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन से शिक्षा जगत को भारी क्षति हुई है।