5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस सपा सांसद ने पीएम मोदी की हां में मिलाई हां, एक सॉल्यूशन भी बताया

- सपा के मुस्लिम सांसद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाये जाने की जरूरत है- मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का किया समर्थन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 20 Aug 2019, 12:51 PM IST

Narendra Modi

यूपी के इस सपा सांसद ने पीएम मोदी की हां में मिलाई हां, एक सॉल्यूशन भी बताया

लखनऊ. 15 को जनसंख्या विस्फोट (Population Cantrol) को लेकर दिल्ली के लालकिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अकटलें शुरू हो गई हैं। अब मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन (ST Hasan) ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाये जाने की वकालत की है। उनहोंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब देश में जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए कानून बनना चाहिये। गौरतलब है कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली के लालकिले से जनसंख्या विस्फोट को भारत की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बताया था। तभी से ऐसी चर्चाएं हैं कि केंद्र सरकार आने वाले वक्त में इस पर कानून बना सकती है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ऐसी किसी संभावनाओं से इनकार करती हैं।

सपा सांसद ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि भारत में थ्री चाइल्ड पॉलिसी होनी चाहिए। कई बार लोगों के पास दो लड़के या दो लड़कियां होते हैं तो ऐसे में वह लोग तीसरा बच्चा चाहते हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में देश की जनसंख्या सेचुरेशन पर है और संसाधन सीमित हैं। लिहाजा, जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए कानून की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : ...तो मोदी सरकार का अगला टारगेट जनसंख्या नियंत्रण होगा? 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री के भाषण के बाद चर्चाओं का दौर शुरू


नहीं तो चीन जैसा हो जाएगा भारत का हाल
एसटी हसन ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाये जाने की सख्त जरूरत है, लेकिन यह कानून कुछ वक्त के लिए ही बने। उन्होंने कहा कि अगर इस पर पूर्णकालिक कानून बनेगा तो भारत का हाल भी चीन जैसा हो जा सकता है। इस वक्त चीन में बूढ़ों की तादाद बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है।