ईडी लखनऊ जोन कार्यालय ने आजम खान के खिलाफ अवैध कब्जे को लेकर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट (2002) के तहत धनशोधन का केस दर्ज किया है। आजम खान पर जौहर विश्वविद्यालय के लिए जमीनों पर अवैध कब्जे की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विश्वविद्यालयों के लिए विदेशों से चंदा लेने का आरोप है। ईडी ने आजम के खिलाफ रामपुर में उन 26 मुकदमों को अपना केस बनाने का आधार बनाया है, जिनमें उनपर किसानों की जमीन को जबरन हड़पने का आरोप है।