10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत चुनाव से पहले सपा में बड़ा फेरबदल, अखिलेश यादव ने इन 81 नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, देखें- पूरी लिस्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से 81 पदाधिकारी घोषित किये गये हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 30 Dec 2020, 5:19 PM IST

akhilesh.jpg

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. पंचायत चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में बड़ा फेरबदल हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश भर में 81 जिला/महानगर अध्यक्ष घोषित किये हैं। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की संस्तुति से समाजवादी व्यापार सभा के जिला/महानगर अध्यक्ष घोषित किये जाते हैं।


भरत वाधवानी को समाजवादी व्यापार सभा लखनऊ का जिलाध्यक्ष और गणेश कुमार अग्रवाल को समाजवादी व्यापार सभा का लखनऊ नगर अध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी व्यापार सभा में सुधीर गुप्ता मिन्ना को हरदोई का जिलाध्यक्ष, ऋषिराज सिंह को सीतापुर का जिलाध्यक्ष और रजनीकांत श्रीवास्तव को उन्नाव का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बद्री त्रिपाठी को अयोध्या नगर अध्यक्ष व कृष्ण कुमार गुप्ता को अयोध्या जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : 'दिल्ली मॉडल' के सहारे उत्तर प्रदेश में पैठ बनाने की कोशिश में आम आदमी पार्टी