वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाने को समर सिंह और स्टार गायिका शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने का लोकेशन और फिल्मांकन बेहद ग्रैंड है। इसलिए यह एक ब्लॉकबस्टर सांग के रूप में उभर कर सामने आया है। इस वीडियो सांग में समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी गर्दा उड़ा रही है। इस के गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद, वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडीटर दीपक पंडित हैं।