समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “बंगाल में एक IPS अधिकारी को भाजपाइयों द्वारा खालिस्तानी कहे जाने से पूरे देश की भारतीय सेवा की पुलिस प्रशासनिक बिरादरी में रोष-आक्रोश फैल गया है। हार के डर से भाजपा इस स्तर तक गिर गयी है कि वो देश के अधिकारियों पर निराधार आरोप लगाकर उनका मनोबल गिराना चाहती है। हारती हुई भाजपा की हताशा ही उससे ऐसे काम करा रही है।” इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर भी भाजपा को घेरा और कहा, “चंडीगढ़ मेयर चुनाव में चोरी करती रंगे हाथ पकड़ी गयी भाजपा पर अब कोई विश्वास नहीं करेगा।”