लखनऊ. बसपा सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस से जुड़ते ही कांग्रेस के संगठन मंत्री संजय दीक्षित ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। भले ही वे कह रहे हों कि उनकी लड़ाई कांग्रेस से न होकर केवल नसीमुद्दीन से है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान अपने फैसले के खिलाफ उठ रहे विरोध के स्वर को कतई बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं। इसका नतीजा यह हुआ है कि कांग्रेस ने संजय दीक्षित पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।