
UPSSSC में 10 वीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां, एेसे करें आवेदन
लखनऊ. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC ) ने अधीनस्थ कृषि सेवा प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के 2059 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इतनी तारीख तक करें आवेदन
आवेदन 23 अगस्त तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे और इसमें संशोधन 30 अगस्त तक किए जा सकेंगे।
होगी निगेटिव मार्किंग
400 अंकों की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। दो प्रश्न सही होने और एक गलत होने पर एक का अंक काटा जाएगा।
ऑनलाइन विज्ञापन जारी
आयोग के सचिव कैलाश चौरसिया ने इस संबंध में शनिवार को विज्ञापन ऑनलाइन कर दिया है। प्राविधिक सहायक के लिए 21 से 40 वर्ष वाले पात्र होंगे।
कुल पद - 2059
अनारक्षित वर्ग के 1031, एससी 432, एसटी 41, ओबीसी के 555 पद हैं।
फीस
अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग की फीस 185, अनुसूचित जाति व जनजाति की फीस 95 रुपये रखी गई है। निशक्त वर्ग के लिए 25 रुपये फीस रखी गई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, भूतपूर्व सैनिक व महिला अभ्यर्थियों को आरक्षण के हिसाब से फीस देना होगा।
इस बात का रखें विशेष ध्यान
आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आयोग के सचिव ने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदक प्रिंट निकाल कर हार्ड कापी अपने पास रखेंगे। प्रमाण पत्रों के मिलान के दौरान आवेदकों को इसे देना होगा।
कृषि में स्नातक की उपाधि होना जरूरी
प्राविधिक सहायक के लिए मान्यता प्राप्त संस्था या भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक की उपाधि होना जरूरी होगा।
400 अंक के पूछे जाएंगे प्रश्न
इसके लिए दो घंटे की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 400 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य बुद्धि परीक्षण 50 प्रश्न 100 अंक, सामान्य ज्ञान 50 प्रश्न 100, सामान्य विज्ञान तथा अंक गणित 50 प्रश्न 100 तथा सामान्य हिंदी 50 प्रश्न 100 अंक के होंगे।
Published on:
22 Jul 2018 11:56 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
