शनिवार को उन्नाव के पूरन नगर स्थित एक स्कूल में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 46वें प्रांतीय अधिवेशन, शैक्षिक संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था। इसमें सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सलामी मंच पर खड़े महाना राष्ट्रगान बजने के दौरान अचानक पीछे मुड़ते हैं, मंच से उतरते हैं और समर्थकों के पैर छूने के बाद अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो जाते हैं। इस दौरान राष्ट्रगान जारी रहता है।