
UP School Holiday List 2025: उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों के लिए 2025 का कैलेंडर जारी हो गया है। साल 2025 हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में स्कूल करीब 119 दिन तक बंद रहेंगे। साल 2025 में बोर्ड स्कूल कुल 234 दिन तक चलेंगे और बचे हुए 12 दिन बोर्ड परीक्षा के लिए रिजर्व किए गए हैं।
2025 में पड़ने वाले 119 छुट्टियों में सार्वजनिक अवकाश, रविवार, शीतकालीन अवकाश और ग्रीष्मकालीन अवकाश शामिल है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक, प्रदेश में बच्चों और शिक्षकों को इस साल 31 निश्चित अवकाश मिलेंगे। इसके अलावा, साल में 52 रविवार है, जिसमें तीन रविवार तीन छुट्टियों के दिन पड़ रहे हैं। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, रामनवमी 31 मार्च और मोहर्रम 6 जुलाई रविवार को है।
2025 में स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच रहेगा। वहीं, प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेगी। इस दौरान सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। आपको बता दें कि राज्य में सर्दी, गर्मी और बारिश का मौसम देखते हुए छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं।
गुरु गोविंद सिंह जयंती छह जनवरी, मकर संक्रांति 14 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, संत रविदास जयंती 12 फरवरी, महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होलिका दहन 13 और होली 14 मार्च, ईद- उल-फितर 31 मार्च, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, नरक चतुर्दशी 20 अक्तूबर, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर को है। बकरीद सात जून, रक्षाबंधन नौ अगस्त, जन्माष्टमी 16 अगस्त, अनंत चतुर्दशी 06 सितंबर को है।
Updated on:
31 Dec 2024 02:14 pm
Published on:
31 Dec 2024 02:14 pm
