26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Holiday Cancelled: रविवार को भी खुलेंगे स्कूल, जानें क्या है वजह

School Holiday Cancelled: जनवरी के चौथे रविवार को सभी स्कूल खुले रहेंगे। इस दिन रविवार होने के बावजूद बच्चे स्कूल जाएंगे। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 21 Jan 2025, 1:11 PM IST

School Holiday Cancelled

School Holiday Cancelled: जनवरी महीने में पड़ने वाले चौथे रविवार को स्कूलों की छुट्टी नहीं होगी। इस दिन राज्य के सभी स्कूल खुले रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि महीने के चौथे रविवार को 26 जनवरी पड़ रहा है। 26 जनवरी को पूरे भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

26 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

26 जनवरी को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इस ऐतिहासिक दिन को देशभर में विशेष उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है। दिल्ली में राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन किया जाता है। वहीं, सभी स्कूल-कॉलेज में तिरंगा फहराया जाता है और बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। इस दिन स्कूलों में बच्चे जाते तो हैं, लेकिन पढ़ाई नहीं होती।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में 22 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट दफ्तर

26 जनवरी को देशभर में सार्वजनिक अवकाश रहता है। इस दिन बैंक, प्राइवेट और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि, कई स्थानों पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रगान गाया जाता है और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाते हैं।