वसीम रिजवी ने कहा कि हिंदुस्तान में जहां-जहां घुसपैठिए हैं, वो एक मकसद के जरिये यहां आए हैं। बंगाल के चुनाव में बीजेपी और हिंदुत्व के खिलाफ एकजुट होकर ममता बनर्जी को वोट दिया गया। बंगाल में सबसे ज्यादा बांग्लादेश के मुसलमान घुसपैठ किए बैठे हैं। बंगाल के चुनाव में जहां भी मुस्लिम निर्णायक वोट था, वह सभी सीटें ममता बनर्जी के खाते में गई हैं। वसीम रिजवी का कहना है कि ये मुसलमान किसी के वोट बैंक नहीं हैं, किसी सियासी पार्टी के साथ नहीं हैं। वो हिंदुत्व और बीजेपी के दुश्मन हैं और उसी को वोट देते हैं जो बीजेपी को हरा रही हो। रिजवी ने इसे हिंदुस्तान की बर्बादी का संकेत दिया है।