हरिओम द्विवेदी
लखनऊ. यूपी में शिवपाल यादव का समाजवादी सेक्युलर मोर्चा आकार लेने लगा है। जैसे-जैसे यह बढ़ रहा है, अखिलेश यादव की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के कोर वोटर कहे जाने वाले मुस्लिम-यादव वोटबैंक की सेंधमारी में जुट गये हैं। अब तक बड़ी संख्या में यादव और मुस्लिम नेता समाजवादी सेक्युलर मोर्चे संग जुड़ चुके हैं। इनमें अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष फरहत मियां, पूर्व सांसद राम सिंह, इटावा से दो बार सांसद रहे रघुराज शाक्य, डुमरियागंज से पांच बार विधायकी जीते यूसुफ मलिक समेत कई जिला और विधानसभा स्तर के सपा नेता सेक्युलर मोर्चे से जुड़ चुके हैं।