26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव ने इस महिला को बनाया दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष, नए जिलाध्यक्षों की सूची भी की जारी

समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में वह यूपी के हर जिले व क्षेत्र में अपनी टीम फैला रहे हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Oct 09, 2018

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

लखनऊ. समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में वह यूपी के हर जिले व क्षेत्र में अपनी टीम फैला रहे हैं। मंगलवार को भी उन्होंने समाजवादी सेकुलर मोर्चा में कई नए पदाधिकारी घोषित किए। वहीं शिवपाल ने हैरान करने वाला ऐलान किया। अभी तक वे यूपी में अपने संगठन को मजबूत करने में लगे थे, लेकिन अब उन्होंने यूपी से बाहर दूसरे राज्यों में भी अपने कदम फैलाने शुरू कर दिए हैं। इसमें मंगलवार को शिवपाल ने सबसे पहले देश की राजधानी दिल्ली में समाजवादी सेकुलर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें- चुनाव के लिए अखिलेश ने जारी की प्रत्याशियों की धमाकेदारी सूची, कांग्रेस के लिए साफ कहा- नहीं होगा गठबंधन

शिवपाल यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर जर्रार हुसैन को नियुक्त किया है, तो वहीं कई महानगर और जिलों के जिला अध्यक्ष के भी उन्होंने ऐलान किए हैं। इसी के साथ शिवपाल ने नए नियुक्त पदाधिकारियों से जल्द ही अपने नए संगठन को तैयार कर जमीन पर उतारने के आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें- विवेक तिवारी हत्याकांड में दूसरे आरोपी संदीप ने तोड़ी चुप्पी, दोषी प्रशांत पर ही लगा दिया बहुत बड़ा आरोप, बोला- कहा था मत कर ऐसा, लेकिन सना-प्रशांत को...

यह होंगे जिलाध्यक्ष-

फैजाबाद से समाजवादी सेकुलर मोर्चा का मंडल सह प्रभारी फूलचंद्र यादव को बनाया गया है। वहीं राजेश यादव को अमेठी, फरहत अब्बास को अम्बेडकरनगर, सुखराज यादव को सिद्धार्थनगर, लाखन सिंह कुशवाहा को जालौन-उरई, बीरेंद्र सिंह यादव को झांसी, गजराज सिंह ललितपुर, नासिर मियां (एडवोकेट) रामपुर, जगनायक यादव को फतेहपुर का जिलाध्यक्ष बनाया है। समाजवादी सेकुलर मोर्चा पिछड़ वर्ग के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी रतन सिंह बघेल को दी गई है।

ये भी पढ़ें- यूपी डीजीपी ने विवेक तिवारी हत्याकांड में अपने ताजा बयान में किया बहुत बड़ा ऐलान, मानी यह बात, इन पुलिसवालों का किया प्रमोशन

दिल्ली की मिली इन्हें जिम्मेदारी-

वहीं शिवपाल ने दिल्ली पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का प्रितिनिधित्व करने के लिए पूजा खन्ना को चुना है।समाजवादी सेकुलर मोर्चा दिल्ली प्रदेश की कमान पूजा खन्ना को हाथों में है। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने 14 मंडल प्रभारियों और 51 जिलाध्यक्षों और कई फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों की सूची जारी की थी। जिसमें समाजवादी पार्टी के कई चेहरे शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग