भाजपा पर भी साधा निशाना
शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी जो हालात हैं, किसानों को फसल की लागत निकालना ही मुश्किल हो रहा है। आलू कौड़ियों के भाव बिक रही है। किसानों को न तो पानी मिल रहा है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर किसान किसी तरह से पानी की व्यवस्था कर लें तो उन बिल चोरी कहकर लाखों रुपयों का जुर्माना ठोंक दिया जाता है। इससे पहले भी शिवपाल यादव केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की भाजपा सरकार से अच्छे दिनों का हिसाब मांगते रहे हैं।