लखनऊ. लोकसभा चुनाव की तारीखें भले ही अभी घोषित न हुई हों, लेकिन उत्तर प्रदेश में सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरी भाजपा सूबे का चुनावी माहौल गरमाने में जुट गई है, वहीं विपक्षी दल महागठबंधन का ताना-बाना बुनने में जुटे हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन का पेंच अभी फंसा हुआ है, लेकिन वार्ताओं का दौर जारी है।