2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम के सबसे करीबी ने शिवपाल को दिया आशीर्वाद

पुराने समाजवादी भगवती सिंह से शिवपाल ने की मुलाकात।  

2 min read
Google source verification
shivpal

मुलायम के सबसे करीबी ने शिवपाल को दिया आशीर्वाद

लखनऊ. समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद शिवपाल सिंह यादव काफी एक्टिव मोड में हैं। शनिवार को शिवपालय यादव ने मुलायम सिंह यादव के खास और लोहिया के अनुयायी, प्रतिबद्ध समाजवादी पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक भगवती सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। शिवपाल ने इस दौरान भगवती सिंह को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का झंडा देकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अब यह कयास लगाया जाने लगा है कि देर सबेर भगवती सिंह शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो सकते हैं।

मुलायम सिंह यादव के खास और पूर्व राज्यसभा सांसद भगवती सिंह ने सेक्युलर मोर्चा को अपना आशीर्वाद दिया है। शिवपाल ने भगवती सिंह से मुलाकात कर बड़ा दांव खेला है। शिवपाल सिंह यादव की नजरें सपा के उन नेताओं पर है जिन्हें अखिलेश ने हासिए पर ला दिया है।

बतादें कि शिवपाल यादव ने जब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया था, उसी समय उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी में जिन्हें सम्मान नहीं मिला है उन्हें वे सम्मान देंगे। उन्होंने मुलायम सिंह यादव को भी मोर्चा का अध्यक्ष बनने और मैनपुरी से मोर्चा की ओर से लोकसभा का चुनाव लडऩे का आफर दिया था।
समाजवादी पार्टी में लगभग दो सालों से हासिए पर चल रहे शिवपाल यादव ने अंतत: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया। अब वे संगठन पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने २०१९ के लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर मोर्चा के उम्मीदवार खड़ा करने का एलान भी किया था।

इस तरह सपा को ही पहुंचाएंगे नुकसान
शिवपाल यादव का मोर्चा अगर यूपी में किसी को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाएगा तो वह है समाजवादी पार्टी। शिवपाल यादव सपा के कद्दावर नेता रहे हैं। वे पुराने समाजवादी हैं। समाजवादी पार्टी को खड़ा करने में उनका अहम योगदान रहा है। अब वे खुद अपनी पार्टी बना चुके हैं तो ऐसे में यह तय है कि सपा में जो उनके करीबी रहे हैं, वे एक-एक कर उनके साथ आते जाएंगे। इस तरह से शिवपाल का मोर्चा अखिलेश की सपा को ही कमजोर करेगा।