
बड़े खिलाड़ियों के बीच होगा मुकाबला
नवाबों के शहर की पहचान बन चुके सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप एचएसबीसी वर्ल्ड टुअर सुपर 300 की तैयारी पूरी हो चुकी है। गोमती नगर स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में होने वाले इस चैंपियनशिप के मुकाबले 28 नवंबर से 3 दिसंबर, 2023 तक खेले जाएंगे।
भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित इस चैपियनशिप में खिलाड़ियों के मध्य कुल 2,10,000 अमेरिकी डालर (1,80,000 रुपए) की ईनामी राशि का वितरण होगा। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास और अध्यक्ष डा.नवनीत सहगल के अनुसार एचएसबीसी वर्ल्ड टुअर सुपर 300 के तौर पर होने वाले इस चैंपियनशिप में 28 नवंबर को क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। इसी दिन शाम 4 बजे से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले की शुरुआत हो जाएगी। इस टूर्नामेंट में दर्शकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। सभी इवेंट में 8 क्वालीफाइंग मैच खेले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में 18 देशों के 250 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे जिसमें भारत सहित चीन, जापान, मलेशिया, डेनमार्क, ताइवान, थाईलैंड, जर्मनी, इंग्लैंड, इंडेानेशिया, सिंगापुर, इजरायल, कजाखिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, श्रीलंका, पोलैंड, ईरान आदि देशों के खिलाड़ी शामिल है। इन खिलाड़ियों में कई शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी भी चुनौती पेश करेंगे। इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों का दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण होगा। चैंपियनशिप के मुख्य ड्रा के मुकाबलों में भारत के एचएस प्रणय-वर्ल्ड आठवीं रैंकिंग और लक्ष्य सेन- वर्ल्ड 17वीं रैंकिंग पुरुष एकल में चुनौती पेश करेंगे। वहीं खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए केडी सिंह बाबू स्टेडियम और गोमतीनगर विजयंत खंड स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट में अभ्यास की सुविधा दी गयी है।
मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सुधर्मा सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन 28 नवंबर को सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उत्तर प्रदेश के खेल राज्य मंत्री- स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव विशिष्ट अतिथि होंगे।
बड़े खिलाड़ियों के बीच होगा मुकाबला
चैंपियनशिप में मुख्य निर्णायक बीडब्लूएफ की ओर से सलोवानिया के जोसेफ कुपरीवेक और सहायक रेफरी स्टोनिया के अस्तोविजया लुजमोई होंगे। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मुकाबलों में उत्तर प्रदेश की समृद्धि सिंह, सोनाली सिंह, आयुष अग्रवाल, श्रुति मिश्रा चुनौती पेश करेंगे।उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के चेयरमैन श्री विराज सागर दास ने विश्वास जताया कि चैपियनशिप अपने पिछले संस्करणों की तरह शानदार तौर पर सफल होगी। इस चैंपियनशिप में विश्व के शीर्ष खिलाड़ी पुरूष एकल में तथा महिला एकल में भाग ले रहे है।
. शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष एकल खिलाड़ी
एच.एस. प्रणय (भारत) बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग 8
निशिमोटो केंटा (जापान) बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग 12
तिएन चेन चाओ (चीनी ताइपे) बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग 13
लक्ष्य सेन (भारत) बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग 17
. शीर्ष रैंकिंग वाली महिला एकल खिलाड़ी
चोचुवोंग पोर्नपावी (थाईलैंड) बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग 13
कटेथोंग सुपानिदा (थाईलैंड) बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग 15
ओहोरी अया (जापान) बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग 16
ओंगबामरुंगफ़ान बुसानन (थाईलैंड) बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग 17
. शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष युगल खिलाड़ी
कोगा अकीरा व सैतो ताइची (जापान) बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग 16
.शीर्ष रैंकिंग वाली महिला युगल खिलाड़ी
लेन बेन व वेंडी शॉन (इंग्लैंड) बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग 21
Updated on:
26 Nov 2023, 6:00 AM IST
Published on:
26 Nov 2023, 6:00 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.