10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंडिकेट बैंक ने निकाली बम्पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

Syndicate Bank recruitment 2018 : सिंडिकेट बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए बंपर वैकेंसी निकली हैं। आवेदन के लिए अंतिम तारीख 17 जनवरी रखी गई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Jan 02, 2018

lucknow

लखनऊ. नए साल पर ग्रेजुएट कैंडीडेट्स के लिए बैंकिंग सेक्टर में बम्पर भर्तियां निकलने वाली हैं। सिंडिकेट बैंक ने बैंक पीओ के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सिंडिकेट बैंक ने इसके अंतर्गत बैंकिंग और फाइनेंस कोर्स में एक साल के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के माध्यम से जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल -I में 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2018 है। इच्छुक छात्र इससे पहले अपने आवेदन भर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार सिंडिकेट बैंक भर्ती वेबसाइट www.syndicatebank.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि: 02.01.2018
आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख: 14.11.2017
आवेदन शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की तिथि: 02.01.2018 से 17.01.2018


पद का नाम: प्रोबेशनरी ऑफिसर (BANK PO)
रिक्त पदों की संख्या (No. of Post)- 500 पद

अनारक्षित – 252,

ओबीसी – 135,

एससी – 75 और

एसटी – 58)

वेतनमान (Salary): 15000 / – (प्रति माह) कोर्स के दौरान

शैक्षिक योग्यता (Qualification Eligibilty) - अभ्यर्थी को किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 60% (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी के लिए 55%) अंकों के साथ स्नातक डिग्री या केन्द्रीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - UPPSC RO और ARO में निकली बम्पर भर्तियां, ग्रेजुएट्स जल्द करें अप्लाई

आयु सीमा (Age Limit): 01.10.2017 को न्यूनतम और अधिकतम उम्र 20 से 28 वर्ष है।


नौकरी स्थान (Job Location): स्थान के चयन अभ्यर्थी के सिलेक्शन के बाद किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Processes): चयन प्रक्रिया के लिए पहले परीक्षा कराइ जाएगी उसके फाइनल इंटरव्यू

आवेदन शुल्क (Fee):

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 100 / – & अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 600 / – डेबिट कार्ड (RuPay/Visa/MasterCard/Maestro) , Credit Cards, Internet Banking, IMPS, Cash Cards/ Mobile Wallet का उपयोग करके भुगतान किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links):

विज्ञापन लिंक: https://www.syndicatebank.in/RecruitmentFiles/PGDBF_ADVERTISEMENT_2018-2019_27122017.pdf

ऑनलाइन आवेदन करें: https://www.syndicatebank.in/english/Career.aspx

यह भी पढ़ें - नए साल पर पुलिस विभाग में निकली बंपर नौकरी, एसआई और कांस्टेबल के भरे जाएंगे हजारों पद, हुआ बड़ा ऐलान