इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad Highcourt) के वकील गौरव द्विवेदी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र याचिका भेजकर हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने पर रोक लगाने के लिए दखल देने की मांग की है। वकील का कहना है कि पूरे देश में 'तांडव' को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वेब सीरीज के जरिए हिंदुत्व को टारगेट करके आपत्तिजनक कंटेंट परोसा जा रहा हैं, जिससे लोगों में काफी रोष है। उन्होंने वेब सीरीज के उन अंशों को हटाए जाने की मांग की है जिसमें देवी देवताओं का अपमानित किया गया है।