31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में तुरंत कन्‍फर्म होगा तत्काल टिकट, बस यह फीचर अपनाएं

Tatkal ticket टिकट बुकिंग एक बड़ी समस्या है। रेलवे तत्काल टिकट की सुविधा देता है। पर कम जानकारी के आभाव में ज्यादातर लोग टिकट बुक करने में चूक जाते हैं। पर हम आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताते हैं, जिन्हे फॉलो कर आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Jun 2022, 11:23 AM IST

Indian Railway : रेलवे हैरान यात्री परेशान दीवाली से पहले ट्रेनें फुल, स्लीपर में सीट जनरल में टिकट नहीं

Indian Railway : रेलवे हैरान यात्री परेशान दीवाली से पहले ट्रेनें फुल, स्लीपर में सीट जनरल में टिकट नहीं

भारत में प्रतिदिन ट्रेन से 2.30 करोड़ यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने से टिकट मिलने में दिक्कत होती है। और अगर अचानक ट्रेन का सफर करना पड़ा तो टिकट बुकिंग एक बड़ी समस्या है। रेलवे तत्काल टिकट की सुविधा देता है। पर कम जानकारी के आभाव में ज्यादातर लोग टिकट बुक करने में चूक जाते हैं। पर हम आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताते हैं, जिन्हे फॉलो कर आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। रेल टिकट आसानी से बुक करने के लिए सबसे पहले भारतीय रेलवे का IRCTC ऐप डाउनलोड कर लें। कम्प्यूटर या लैपटॉप से टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर जाएं। इसके बाद अपना यूजर आइडी और पासवर्ड डालकर लॉगइन कर लें। तत्काल टिकट की बुकिंग में समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। लोग यात्रा से जुड़ी जानकारी, पर्सनल डिटेल्स भरते हैं और तब तक सीट फुल हो जाती है। तो सबसे जरूरी है टाइम मैनेजमेंट की।

मास्टर लिस्ट दिलाएगा टिकट

आईआरसीटीसी में एक ऐसा फीचर है, जिसका इस्तेमाल कर टिकट बुक करते समय अधिक जानकारी भरने से छुटकारा पाया जा सकता है। इस फीचर का नाम है– मास्टर लिस्ट। इस फीचर की मदद से आप यात्रा की डिटेल्स पहले से भर कर रख सकते हैं। मास्टर लिस्ट से बुकिंग करते वक्त, समय बच जाता है। मास्टर लिस्ट फीचर को ऐड करने के लिए आपको आईआरसीटीसी ऐप में माय मास्टर लिस्ट के ऑप्शन को चुनना होगा। उसमें सभी डिटेल्स भरकर सेव कर करना होगा।

यह भी पढ़ें - Indian Railways : रेलवे की नई सुविधा, बदल गए टिकट बुकिंग के नियम

टिकट बुक में टाइम का रखें ख्याल

रेलवे में एसी में तत्काल से टिकट बुक करने के लिए बुकिंग 10 बजे से शुरू होती और स्लीपर के लिए तत्काल बुकिंग 11 बजे से शुरू होती है। तो तत्काल टिकट टिकट बुकिंग की टाइमिंग का ध्यान रखें। बुकिंग शुरू होने के 2 मिनट पहले ही ऐप खोलकर उसमें लॉगिन कर लें। फटाफट यात्रा रूट चुन लें और यात्रियों की डिटेल्स मास्टर लिस्ट के जरिए ऐड कर दें।

यह भी पढ़ें - Indian Railways : रेलवे का ऐलान, अगले माह से सभी एसी कोच में बहाल होगी चादर-कंबल की सुविधा

भुगतान के लिए ये ट्रिक अपनाएं

टिकट से जुड़ी तमाम जानकारियों को भरने के बाद अक्सर भुगतान में मामला फंस जाता है। लोग बैंक डिटेल्स और ओटीपी भरने के चक्कर में लेट हो जाते हैं और सीट भर जाती है। इस देरी से बचने के लिए आईआरसीटीसी का ई-वॉलेट इस्तेमाल करना समझदारी होती है। तो पहलं से ही आईआरसीटीसी के ई-वॉलेट में पैसे ऐड कर लें, ताकि वक्त आने पर आसानी से टिकट हासिल किया जा सके।