दरअसल, लीज के विवाद और बिल्डिंग का किराया बढ़ जाने के कारण बताते हुए टीसीएस लखनऊ को बंद किया गया था। यहां के कर्मचारियों को नागपुर, इंदौर, नोएडा, कोलकाता की ब्रांच में स्थानांतरित करने की चर्चा हुई थी। अलबत्ता कुछ पीएसयू राजाजीपुरम, जानकीपुरम, गोमतीनगर व हजरतगंज में खोले जाएंगे जो ऑनलाइन परीक्षाएं कराने व पासपोर्ट बनाने का काम करते रहे हैं। इनके अलावा लखनऊ के सारे प्रोजेक्ट हटाने के साथ ही प्रोजेक्ट्स से जुड़े कर्मचारियों के सामने नौकरी छोडऩे या ट्रांसफर लेने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा था।