2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम युवक की दुकान खाली न होने पर फिर बढ़ा तनाव, पीएसी तैनात, बाजार बंद

Tension In Chamoli:किशोरी से रेप के मामले में जेल में बंद सैलून संचालक मुस्लिम युवक की दुकान अब तक खाली नहीं होने पर थराली में फिर तनाव बढ़ गया है। आक्रोशित लोगों ने पूरा मार्केट बंद करा दिया है। एहतियातन पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Naveen Bhatt

•

Updated: 18 Oct 2024, 1:21 PM IST

Tension has increased regarding the shop of a Muslim youth in Tharali area of ​​Chamoli, Uttarakhand

रेप के आरोपी की दुकान खाली नहीं होने पर आज थराली बाजार बंद करा दिया गया है

Tension In Chamoli:नाबालिग से रेप और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में करीब 10 दिन पूर्व उत्तराखंड के थराली में एक सैलून संचालक युवक पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मामला सामने आते ही पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था। आक्रोशित भीड़ आरोपी की दुकान तोड़ने भी पहुंच गई थी। क्षेत्र में हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा काटा था। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने इलाके में पीएसी तैनात कर दी थी। उसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। लोग आरोपी की दुकान खाली कराने की मांग पर मुखर थे। घटना के 10 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की दुकान अब तक खाली नहीं हुई है। इससे लोगों का आक्रोश फिर बढ़ गया है। आज लोगों ने पूरा थराली बाजार बंद करा दिया है। मामले से दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

चौराहों पर जमा हो रही भीड़

सैलून संचालक युवक के कृत्य से हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। आज व्यापार मंडल के आह्वान पर थराली मार्केट बंद किया गया है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपी की दुकान खाली नहीं होने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। आज थराली बाजार के कुछ चौराहों पर युवकों की भीड़ भी जमा हो रही है। इसे देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी का पहरा है।

ये भी पढ़ें:- ट्रेन पलटाने की साजिश:भड़कने लगी चिंगारियां,ट्रैक के हाल देख दंग रह गए अफसर

गौचर में शांति बहाल

उत्तराखंड के गौचर में स्कूटर पार्किंग के विवाद को लेकर बीते मंगलवार को समुदाय विशेष के लोगों ने एक व्यापारी को पीट दिया था। उसके बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। मामले ने पूरी तरह सामुदायिक रुख अख्तियार कर लिया था। पुलिस ने तीन नामजद सहित करीब 80 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई थी। शुक्रवार को गौचर में हालात पूरी तरह सामान्य रहे।