26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले तीसरा मोर्चा तैयार, एक साथ आये कई दल, बीजेपी की बढ़ी टेंशन!

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए तीसरा मोर्चा गठित हो गया है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 1 Nov 2018, 2:47 PM IST

 third front is taking shape

लोकसभा चुनाव से पहले तीसरा मोर्चा तैयार, एक साथ आये कई दल, बीजेपी की बढ़ी टेंशन!

लखनऊ. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए राजस्थान में तीसरा मोर्चा गठित हो गया है। इसमें समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल के अलावा निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल की नवगठित पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व भाजपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी की भारत वाहिनी शामिल हैं। बहुजन समाज पार्टी व वामपंथी दलों से भी गठबंधन की बात चल रही है, जल्द ही यह दल भी तीसरे मोर्चे में शामिल हो सकते हैं। सीटों के बंटवारे पर भी माथापच्ची चल रही है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गठित होने वाले तीसरे मोर्च में सबसे ज्यादा सीटें भारत वाहनी व लोकतांत्रिक पार्टी को दी जाएंगी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी दो दर्जन व रालोद आधा दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अगर बसपा इस गठबंधन में शामिल होगी तो उसे भी सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी। गौरतलब है कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस दो प्रमुख पार्टी हैं। मौजूदा वक्त में सूबे में बीजेपी की सरकार है और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे हैं।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में अखिलेश-मायावती मिलकर लड़ेंगे बड़ा चुनाव, गठबंधन में शामिल होगा यह तीसरा दल

बीते दिनों जयपुर में नवगठित तीसरे मोर्चे की बैठक हुई थी, जिसमें रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा के राजस्थान प्रभारी संजय लाठर शामिल हुए थे। बैठक में दावा किया गया कि नवगठित मोर्चा तीसरी राजनीतिक ताकत बनेगा। संजय लाठर ने बताया कि राजस्थान में चुनावी तस्वीर साफ होते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैलियों के कार्यक्रम फाइनल कर दिये जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग