कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने आगे कहा, "इनकी सफलता अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी और उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेगी। हमारे छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि लखनऊ विश्वविद्यालय में विश्वस्तरीय शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध है, जिससे वे उच्चतम शिखरों को छू सकते हैं।"