दाखिल की गई चार्चशीट में आपराधिक साज़िश, सबूत मिटाने, आर्म्स एक्ट के तहत 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें सेंगर, तत्कालीन माखी एसओ अशोक भदौरिया, दारोगा केपी सिहं, सिपाही आमिर खान के नाम शामिल है। चार्जशीट में सीबीआई द्वारा बताया गया है कि गैंगरेप पीड़ित लड़की के पिता को फर्जी तरीके से अरेस्ट किया था। अरेस्ट करने के बाद उनकी पुलिस कस्टडी में पिटाई हुई। पीड़िता के पिता को कट्टा लगाकर फर्जी मामले में फंसाया गया था। CBI की तीसरी चार्जशीट में 6 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। उन्नाव केस में CBI की यह एतिहासिक कार्रवाई मानी जा रही है। दरअसल यह जोखिम भरा था ये केस, लेकिन सीबीआई टीम ने मेहनत कर 90 दिन के अंदर तीनों मामलों की चार्जशीट दाखिल की है।