7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Unnao Rapse Case में पीड़ित को अभी तक नहीं आया होश, फेफड़ों में हो रही ब्लीडिंग, हालत गंभीर

उन्नाव रेप कांड (Unnao Rapse Case) की पीड़िता लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर (KGMU Trauma Center) में भर्ती है जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 31 Jul 2019, 9:29 AM IST

lucknow

उन्नाव रेप कांड में पीड़ित को अभी तक नहीं आया होश, फेफड़ों में हो रही ब्लीडिंग, हालत गंभीर

लखनऊ. उन्नाव रेप कांड (Unnao Rapse Case) की पीड़िता लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर (KGMU Trauma Center) में भर्ती है जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़ित को करीब 40 घंटे बीत जाने के बाद भी होश नहीं आया है। उसके सिर, सीने और पैर में कई फैक्चर हैं। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए लाइफ सपोर्ट सिस्टम का सहारा लिया जा रहा है। एक्सीडेंट में पीड़िता की हड्डियों में काफी चोट आने की वजह से फेफड़े में भी ब्लीडिंग हो रही है, जिसकी वजह से हालत में सुधार होने में अभी वक्त लग रहा है।

यह भी पढ़ें - सीबीआई करेगी उन्नाव गैंगरेप पीड़ित के साथ हुए हादसे की जांच, योगी सरकार की सिफारिश को केंद्र की मंजूरी

बता दें कि रायबरेली में सड़क दुर्घटना हुई जिसमें पीड़िता की मौसी के साथ-साथ चाची की मौत हो गई। मृत चाची को लखनऊ में मोर्चरी में रखा गया है और अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है। चाचा को पैरोल मिलने के बाद अब अंतिम संस्कार होने का रास्ता साफ हो गया है। इस बीच तमाम पार्टी के लोग पीड़ित परिवार से मिलने के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। समाजवादी पार्टी (Samajwwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav), डीसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल समेत राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women Commission) की सचिव ज्योति सिंघल भी पीड़ितों से मिलने के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचीं।

यह भी पढ़ें - उन्नाव गैंगरेप पीड़ित एक्सीडेंट मामले में गिरी बडी़ गाज, सीएम योगी ने की यूपी के सबसे बड़े अधिकारी की छुट्टी. ब्यूरोक्रेसी में हड़कम्प

चाचा जेल से उन्‍नाव रवाना

माखी दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को बुधवार की अलसुबह 5:10 पर उन्नाव ले गई पुलिस। वह वहां पत्नी की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। उन्हें आज दिनभर के लिए पैरोल मिली है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने यह कहा था कि पीड़िता के चाचा को 7-8 बजे के बीच ले जाया जाएगा। मगर मीडिया से बचाने के लिए और लखनऊ प्रशासन (Lucknow Administration) के दिशा निर्देश पर 5:10 पर ही उसे जेल से निकालकर उन्नाव ले जाया गया। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा रायबरेली के जिला जेल में किसी एक अन्य मामले में बंद हैंं। उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता के रायबरेली जेल में बंद चाचा को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक दिन की पैरोल दी है। कोर्ट ने उसे बुधवार सुबह छह से रात 12 बजे तक की पैरोल मंजूर की है। इसके चलते अब अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।