दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मंजूरी के बाद प्रदेश के गृह विभाग ने उन्नाव गैंग रेप पीड़ित (Unnao Gangrape Victim) के एक्सीडेंट के दूसरे ही दिन सोमवार को सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश का पत्र केंद्र सरकार (Central Government) को भेजा था। जिसपर केंद्र सरकार ने मंगलवार को सहमति दे दी। इसके साथ ही हादसे के संबंध में रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में क्राइम नंबर 305/2019 पर दर्ज मुकदमे की जांच सीबीआई (CBI) को ट्रांसफर कर दी। यह मुकदमा धारा 302, 307, 506 और 120 बी के तहत दर्ज किया गया था। इसमें पहले से सीतापुर जेल में बंद विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldip Singh Sengar) के अलावा मनोज सिंह सेंगर, विनोद मिश्र, हरिपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, रिंकू सिंह और वकील अवधेश सिंह को नामजद करते हुए 20 अन्य लोगों को नामजद किया गया है।