सपा नेता नंदकिशोर पाल (Band Kishor pal) ने बताया कि हाईवे पर दुर्घटना की सूचना पर छोटे भाई देवेंद्र किशोर पाल को मौके पर भेजा गया था, जहां पर पुलिस ने चालक के साथ उसे भी थाने में बैठा लिया। पाल के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर (BJP MLA Kuldip Singh Sengar) कभी सपा में भी थे, इसकी जानकारी नहीं है। ट्रक और कार की टक्कर केवल हादसा है। इसे किसी साजिश के रूप में नहीं देखा जाना चाहिये। विधायक कुलदीप सेंगर से हमारी किसी भी तरह की कोई जान-पहचान नहीं है।