7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव गैंगरेप केस: आज गांव पहुंच सकते हैं चाची-मौसी के शव, केंद्र सीबीआई जांच को लेकर भी कर सकता है बड़ा ऐलान

- उन्नाव गैंगरेप पीड़ित (Unnao Gang Rape Case Victim) का एक्सीडेट मामला, हालत अभी भी गंभीर - हादसे में मृतक पीड़ित की चाची और मौसी के शव को आज पहुंच सकते हैं उनके गांव - केंद्र सरकार सीबीआइ जांच (CBI) का भी आज कर सकती है आदेश - हाईकोर्ट (High Court) से किशोरी के चाचा को आज पैरोल मिलने की संभावना - पीड़ित का परिवार बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldip Singh Sengar) पर लगा रहा आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 30 Jul 2019, 10:21 AM IST

Unnao Gang rape case today live updates

उन्नाव गैंगरेप केस: आज गांव पहुंच सकते हैं चाची-मौसी के शव, केंद्र सीबीआई जांच को लेकर भी कर सकता है बड़ा ऐलान

लखनऊ. उन्नाव गैंगरेप केस (Unnao Gang Rape Case) की पीडि़ता की कार की दुर्घटना में दो मौतों के बाद से उत्तर प्रदेश का राजनीतिक बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा। जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (BJP MLA Kuldeep Singh Sengar) समेत 10 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह एफआइआर (FIR) रायबरेली जेल में बंद पीडि़त के चाचा की तहरीर पर दर्ज की गई है। वहीं राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) ने इस मामले की जांच सीबीआइ (CBI) से कराने का फैसला लिया है। सीबीआइ (CBI) जांच की सिफारिश से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर उसे केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) सीबीआइ जांच का आदेश कर सकती है। वहीं इस बीच उन्नाव गैंगरेप पीड़ित (Unnao Gangrape Victim) की हालत गंभीर बनी हुई है।


आज शव पहुंच सकते हैं उन्नाव

वहीं जानकारी के मुताबिक हादसे में मृतक पीड़ित की चाची और मौसी के शव को आज उनके गांव लाए जा सकते हैं। इनके अंतिम संस्कार और उस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। आईजी जोन लखनऊ एसके भगत (IG Zone Lucknow SK Bhagat) भी रात में उन्नाव पहुंचे। उन्होंने भी एसपी कार्यालय में डीएम, एसपी, एएसपी और दूसरे पुलिस अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक कर की। आईजी ने पीड़ित, उसके चाचा और परिवार के दूसरे सदस्यों की ओर से दिए गए शिकायती प्रार्थनापत्रों, उन पर हुई कार्रवाई और विवेचना की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। हाईकोर्ट (High Court) से किशोरी के चाचा को आज पैरोल मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव गैंगरेप केस पीड़ित का एक्सीडेंट मामला, मां का कुलदीप सिंह सेंगर पर गंभीर आरोप, डीजीपी ने कहा- परिवार चाहे तो होगी CBI जांच


लखनऊ ट्रामा सेंटर में हलचल

रायबरेली में हुए हादसे के बाद से ही लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भी हलचल तेज है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल (Swati Maliwal) पीड़ित किशोरी से मिलने पहुंचीं और उसकी सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। इसके अलावा कांग्रेस की प्रतापगढ़ की विधायक आराधना मिश्रा, रायबरेली विधायक अदिति सिंह, श्याम किशोर शुक्ला और शिव पांडेय के नेतृत्व कांग्रेसियों ने भी पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। सपा की पूर्व प्रवक्ता जूही सिंह, पूर्व एमएलसी मधु गुप्ता, नाहिद लारी खान समेत अन्य सपा नेताओं ने भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर भाजपा को घेरा। इसी बीच डैमेज कंट्रोल के लिए महिला कल्याण मंत्री स्वाती सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और पीडि़ता, घायल वकील व उनके परिवार का हाल लिया। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें: उन्नाव गैंगरेप पीड़ित से मिलने पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, कहा- पूरा देश उसके साथ