वहीं उन्नाव एसपी ने भी मामले में जांच के आदेश दिए हैं। रेप पीड़िता की मां और बहन पुलिस सुरक्षा में लखनऊ पहुंच चुकी हैं। वहीं इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। जिस ट्रक से हादसा हुआ है, उसकी नंबर प्लेट को काले पेंट से ढकी गई थी, उस पर सिर्फ यूपी 71 लिखा हुआ है। इस मामले पर एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्णन ने कहा कि फिलहाल हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ट्रक और कार दोनों की फरेंसिक जांच कराई जाएगी और ऐक्शन लिया जाएगा। ट्रक पर फतेहपुर जिला की पंजीकरण प्लेट हैं।