29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Unnao Rape Case : KGMU में वेटिंलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही पीड़िता

- रायबरेली में हुए सड़क हादसे में घायल हुई थी रेप पीड़िता- विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बीजेपी से निलंबित- लखनऊ में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 30 Jul 2019, 5:26 PM IST

Unnao Rape Case

Unnao Rape Case : KGMU में वेटिंलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही पीड़िता

लखनऊ. सड़क हादसे का शिकार हुई उन्नाव रेप पीड़िता (Unnao Rape Victim) किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टरों ने बताया कि वह वेटिलेटर पर है और करीब 40 घंटे से अधिक समय से बेहोश है। पीड़िता के पैर व सीने में कई फ्रैक्चर हैं। उसके फेफड़ों से ब्लीडिंग हो रही है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए लाइफ सपोर्ट का सहारा लिया जा रहा है। दोपहर बाद लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि पीड़िता का परिवार इलाज से पूरी तरह संतुष्ट है। पीड़िता और उसके वकील की हालत स्थिर है। दोनों अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। इलाज में जितना भी खर्च हुआ है और आगे भी जितना खर्च आएगा। वह सरकार वहन करेगी। इलाज के लिए डॉक्टरों को देश के किसी भी कोने से बुलाना पड़े, बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : उन्नाव रेप कांड मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर भाजपा से निष्कासित

मंगलवार सुबह से परिजन पीड़िता के चाचा को रिहा करने की मांग को लेकर केजीएमयू के बाहर धरने पर बैठे रहे। रेप पीड़िता के परिजनों की मांग थी कि जब तक चाचा को रिहा नहीं किया जाएगा, चाची और मौसी का दाह संस्कार नहीं होगा। करीब 12 बजे हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पीड़िता के चाचा को एक दिन की शार्ट टर्म बेल पर रिहा करने की अनुमति दे दी। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) और मंत्री स्वाति सिंह (Swati Singh) के अलावा मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पीड़िता से मिलने ट्रामा सेंटर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक समेत 25 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, ट्रक ड्राइवर की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

भाजपा का निशाना
राज्यसभा के बाद उन्नाव रेप कांड को लेकर लोकसभा में भी हंगामा हुआ। सपा, बसपा और कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए आरोपित विधायक को निष्कासित करने की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कहा कि विधायक कुलदीप सेंगर पहले से ही निलंबित चल रहे हैं। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां हो-हल्ला मचा रही हैं, क्योंकि राज्य में उनके पास उठाने का कोई मुद्दा नहीं है।