कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय
बजट सत्र से पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इनमें आबकारी नीति में बदलाव, शाहजहांपुर में नए विकास प्राधिकरण का गठन, केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर का विस्तार, बस स्टेशनों का पीपीपी मॉडल पर विकास, एसजीपीजीआई निदेशक के कार्यकाल में वृद्धि, मथुरा में नए दुग्ध प्लांट की स्थापना, अपर प्राइमरी स्कूलों में टैबलेट वितरण, और यूपी 112 के लिए नए वाहनों की खरीद शामिल हैं।