
CG Assistant Professor Recruitment ( File Photo - Patrika )
UP 536 Assistant Professor Vacancies: उत्तर प्रदेश में राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रवक्ता) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर 536 रिक्तियों के लिए जल्द ही नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा अधियाचन आयोग को भेजा जा चुका है और शासन स्तर से प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।
यह खबर खासकर उन उम्मीदवारों के लिए राहत लेकर आई है जो कई वर्षों से इस भर्ती की राह देख रहे थे। खास बात यह है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में स्क्रीनिंग परीक्षा के अंकों को भी चयन प्रक्रिया में जोड़ा जाएगा, जो अब तक केवल एक क्वालिफाइंग चरण हुआ करता था।
राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पिछली भर्ती वर्ष 2017 में निकाली गई थी। तब से लेकर अब तक इस दिशा में कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया था। इस बीच कई अभ्यर्थियों की आयुसीमा समाप्त हो गई या वे प्रतियोगी परीक्षाओं की उम्र के अंतिम छोर पर पहुंच गए हैं। ऐसे में इस नए भर्ती विज्ञापन की घोषणा, उनके लिए नई उम्मीद की किरण बनकर आई है।
यूपीपीएससी द्वारा हाल ही में जारी 2025 परीक्षा कैलेंडर में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जुलाई 2025 में प्रवक्ता संगीत वादन (सितार) और (तबला) विषयों की स्क्रीनिंग परीक्षाएं क्रमशः 17 और 18 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं 2017 की भर्ती से संबंधित हैं लेकिन यह संकेत देती हैं कि आयोग अब लंबे समय से लंबित भर्तियों को गति देने की तैयारी में है।
इस बार की भर्ती प्रक्रिया में कुल 536 पदों के लिए अधियाचन भेजा गया है। इनमें कई विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। हालांकि, विषयवार विवरण आयोग द्वारा विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट किया जाएगा। यह उम्मीद की जा रही है कि इस बार विज्ञान, कला, वाणिज्य, संगीत, समाजशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी सहित कई विषयों में रिक्तियाँ होंगी।
चूंकि उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा अधियाचन पहले ही भेजा जा चुका है, अब सिर्फ शासन स्तर से नई परीक्षा योजना में बदलाव को मंजूरी मिलनी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। इसके तुरंत बाद UPPSC नई भर्ती का विस्तृत विज्ञापन मई के अंतिम सप्ताह या जून 2025 के पहले सप्ताह तक जारी कर सकता है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| पद का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर (प्रवक्ता) |
| कुल पद | 536 |
| अधियाचन भेजने वाला विभाग | उच्च शिक्षा निदेशालय |
| भर्ती का चरण | अधियाचन आयोग को भेजा गया, शासन से मंजूरी शेष |
| संभावित विज्ञापन तिथि | मई अंत या जून प्रारंभ 2025 |
| चयन प्रक्रिया | स्क्रीनिंग परीक्षा (75%) + इंटरव्यू (25%) |
| पुराने विज्ञापन | वर्ष 2017 में जारी हुआ था |
Published on:
17 May 2025 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
