
एक तरफ यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के करीब 51 लाख छात्रों को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है। वहीं, इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के लिए तीसरे चरण की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षाएं आज यानी 17 मई से 20 मई 2022 तक आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि 12वीं के जिन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा छूट गई है वे अपने कॉलेज प्रिंसिपल से संपर्क करें और परीक्षा दें। उन्होंने कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों को व्यावहारिक परीक्षा में शामिल होने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।'
परीक्षा परिणाम में हो सकती है देरी
बता दें कि 17 से 20 मई तक प्रैक्टिकल परीक्षा होने के कारण यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने में देरी हो सकती है। जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परीणाम जून महीने में जारी कर सकता है। दरअसल 20 मई को परीक्षा खत्म होने के बाद प्रैक्टिकल परीक्षाओं का मूल्यांकन कर मार्क्स अपलोड किए जाएंगे और जिसके बाद ही फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा। बता दें कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं के आयोजन और मार्क्स अपलोड करने में कम से कम दस दिन का समय लगेगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम जून महीने के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।
इन नियमों का करना होगा पालन
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होने से पहले पहुंचना होगा। इस दौरान छात्रों को किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न लाने को कहा गया है। मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटुथ जैसे गैजेट घर रख कर आने की सलाह दी गई है। इसके अलावा मास्क, हैंड सैनीटाइजर, पानी की बोतल आदि अपने साथ लेकर जाना है।
Published on:
17 May 2022, 11:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.