डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा के मुताबिक 2 अप्रैल के बाद जब प्रदेश में स्कूल खुलेंगे तब यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन की नई तारीख तय की जाएगी। दरअसल 16 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था, लेकिन कई केन्द्रों पर कोरोनावायरस के डर से शिक्षक कॉपियों को जांचने से भयभीत थे और आ नहीं रहे थे। हालांकि बोर्ड ने केन्द्रों पर कॉपी जांचने वाले परीक्षकों के लिए कई गाइडलाइन्स जारी किए थे। जिसके तहत दो परीक्षकों के बीच की दूरी कम से कम एक मीटर और साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश थे, लेकिन फिर भी शिक्षक कॉपी जांचने नहीं पहुंच रहे थे। जिसके चलते अब सरकार ने मूल्यांकन रोकने का फैसला लिया है।