लखनऊ. UP Exam cancelled: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रदेशभर के स्कूल-कॉलेजों में 2 अप्रैल तक के लिए छुट्टी कर दी गई है। जिसके चलते बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध सभी परिषदीय विद्यालय, राजकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों की परीक्षाओं को भी निरस्त कर दिया गया है। विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने इन स्कूलों में आठवीं तक की परीक्षाओं को निरस्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही प्रोन्नत (अगले क्लास में प्रमोट) करने के आदेश जारी कर दिए हैं।