30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी की सख्ती का हुआ असर, कांवड़ यात्रा को लेकर हुआ ये काम, पहली बार बकरीद को लेकर हुआ ये ऐलान

- 17 तारीख से सावन (Sawan) शुरु हो रहे हैं। - इस दिन से पहली कांवड़ यात्र शुरु हो जाएगी। इसके लिये पूरी तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। - इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह (DGP OP Singh) ने बैठक की और सभी जिलों के एसएसपी और जिलाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर निर्देश दिए कि किसको कैसे काम करना है और सुरक्षा व्यवस्था को कैसे ध्यान में रखना है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 8 Jul 2019, 12:56 PM IST

UP CM Yogi Adityanath

सीएम योगी की सख्ती का हुआ असर, कांवड़ यात्रा को लेकर हुआ ये काम, पहली बार बकरीद को लेकर हुआ ये ऐलान

लखनऊ. 17 तारीख से सावन (Sawan) शुरु हो रहे हैं। इस दिन से पहली कांवड़ यात्र शुरु हो जाएगी। इसके लिये पूरी तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह (DGP OP Singh) ने बैठक की और सभी जिलों के एसएसपी और जिलाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर निर्देश दिए कि किसको कैसे काम करना है और सुरक्षा व्यवस्था को कैसे ध्यान में रखना है। इस बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ मेरठ और सहारनपुर मंडल के डीएम एसएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और डीजीपी ओपी सिंह ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कहां सड़कें बननी है और कहां कंप्लीट नहीं हुई, इस पर ध्यान दें। साथ हीं ट्रैफिक डायवर्जन, इरिगेशन का काम, डिपार्टमेंट से कहां कैंप लगाने हैं, एंबुलेंस कहां लगानी है, बिजली के कहीं तार ढीले न हों, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान, सभी राज्यों के कंट्रोल रूम एक-दूसरे से कैसे जुड़ेंगे, डायल 100 की गाड़ियां और रिस्पॉन्स टाइम में कटौती, 5 किलोमीटर की दूरी पर एक पीआरवी होगी तैनात, हेलीकॉप्टर रहेगा, ड्रोन रहेगा और साथ ही सभी अधिकारियों को जनता के साथ अच्छे व्यवहार से पेश आने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बड़ा ऐलान, बकरीद को लेकर भी की अहम घोषणा

ड्रोन और हेलीकॉप्टर का होगा उपयोग

कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि साल 2017 में 36 और साल 2018 में 17 घटनाएं कांवड़ा यात्रा (Kanwar Yatra) के दौरान हुई थीं। इस बार हमें इस तरह से काम करना है कि कहीं कोई चूक न हो पाए। हमारी रिस्पांस की टीम मेरठ और सहारनपुर में होगी। हमने लगभग 8oo पुलिसकर्मियों को तैनात करने की योजना बनाई है। हम निगरानी के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर का भी उपयोग करेंगे। आतंकवादी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए, आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) को तैनात किया जाएगा। स्नाइपर्स भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि पिछले साल हमने 4 जगहों से आतंकियों को गिरफ्तार किया था इसलिए आतंकवादी जैसी घटनाओं से हम इनकार नहीं कर सकते। हमें बहुत ही सतर्क रहना होगा। साथ ही हमारा आईबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियो से तालमेल बना रहेगा ताकि हमें हर गतिविधि का पता लगता रहे। हमारा ध्यान अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर होगा। साथ ही हम डीजे जैसे साउंड में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन करेंगे। मीट की कोई भी दुकान इस मार्ग पर नहीं खुलनी चाहिए। सोशल मीडिया के जरिए कोई अफवाह न फैले। इस पर साइबर टीम को सतर्क रहना होगा।

यह भी पढ़ें - UP CM Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान, इन 15 हजार युवाओं को देगी Sarkari Naukri

डीजे पर नहीं रहेगी प्रतिबंध

प्रदेश में 1 महीने तक चलने वाली कावड़ यात्रा 17 जुलाई से शुरू हो रही है। इस सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की साजिश लगातार रहे हैं। इनकी मंशा को कतई कामयाब नहीं होने देना है। सीएम योगी ने साफ किया कि कांवड़ यात्रा में पहले की तरह डीजे और माइक पर कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा लेकिन डीजे की आवाज कानों को चुभने वाली कतई नहीं होगी। सभी इस बात का खास ध्यान रखेंगे कि डीजे पर सिर्फ भजन ही बजे। फिल्मी और अश्लील गाने ना बजने पाए। उन्होंने कहा कि दिए गए निर्देशों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें - जहरीली शराब पर UP CM Yogi Adityanath का बड़ा कदम, बिक्री पर लगेगा Rasuka और Gangster Act

बकरीद (Bakrid) पर बरतें सावधानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बकरीद (Bakrid) का त्योहार भी पड़ेगा। इस साल बकरीद और कांवड़ यात्रा की अंतिम सोमवारी एक ही दिन 12 अगस्त को है। जिससे वह समय और भी ज्यादा संवेदनशील हो जाएगा। इसलिए सभी अफसर इस बात को सुनिश्चित कर लें कि कहीं पर अलग से कोई नई परंपरा न शुरू हो। साथ ही प्रतिबंधित श्रेणी का कोई जानवर बकरीद के दौरान न कटने पाए। सार्वजनिक क्षेत्रों पर भी जानवर नहीं काटे जाएंगे। प्रदेश के सभी संवेदनशील जगहों को चिन्हित करें और वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। इसके अलावा रास्ते मे पड़ने वाले जर्जर तार और पोलों को ठीक करा लें। उन्होंने कहा कि डीएम और एसएसपी जेलों का नियमित निरीक्षण करें। आईजी, डीआई और कमिश्नर भी जेलों का औचक निरीक्षण करें। कप्तान प्रतिदिन एक थाने का निरीक्षण करें।

यह भी पढ़ें - लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत आठ एयरपोर्ट होंगे हाईटेक, यूपी सरकार ने किया ऐलान