scriptUP Congress Strategy for Independence Day 2021 | Independence Day 2021 : स्वतंत्रता दिवस पर 90 लाख लोगों के बीच जाएंगे कांग्रेसी, लल्लू बोले- बीजेपी सरकार से प्रदेश को कराएंगे आजाद | Patrika News

Independence Day 2021 : स्वतंत्रता दिवस पर 90 लाख लोगों के बीच जाएंगे कांग्रेसी, लल्लू बोले- बीजेपी सरकार से प्रदेश को कराएंगे आजाद

locationलखनऊPublished: Aug 14, 2021 11:30:53 am

Submitted by:

Hariom Dwivedi

Independence Day 2021 : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रेदेश के 30 हजार गांवों और वार्डों में महासंपर्क अभियान चलाएगी

UP Congress Strategy for Independence Day 2021
लखनऊ. Independence Day 2021- स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के 30 हजार गांवों और वार्डों में महासंपर्क अभियान चलाएगी। तीन दिन के प्रवास में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता 90 लाख लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। गुरुवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि बीते दिनों हमने भाजपा के जंगलराज, किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, महिला सुरक्षा के सवाल पर हर विधानसभा में 'भाजपा गद्दी छोड़ो' मार्च किया। उन्होंने कहा कि इस नकारा और निकम्मी सरकार से हम प्रदेश की जनता को आज़ाद करके ही दम लेंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.