13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Corona: लगातार गिर रहा कोरोना का ग्राफ, बुधवार को आए 2778 नए केस, यहां हैं केवल 40 सक्रिय मामले

अब प्रतिदिन नए मरीजों की संख्या 3000 के नीचे रिकॉर्ड की जा रही है। महीनों बाद एक दिन में सबसे कम 2234 नए मरीज ही सामने आए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 Oct 2020, 5:17 PM IST

Coronavirus in India

देशभर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना वायरस का आंकड़ा

लखनऊ. यूपी में कोरोना (UP corona update) का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। अब प्रतिदिन नए मरीजों की संख्या 3000 के नीचे दर्ज की जा रही है। सोमवार को महीनों बाद सबसे कम 2234 नए कोरोना (Corona) मरीज सामने आए थे। तो वहीं बुधवार को 2778 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बुधवार को एक बार फिर डिस्चार्ज मरीजों की संख्या नए केस से ज्यादा रही। 3736 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। इसी के साथ ही रिकवरी रेट बेहतर होता जा रहा है। प्रदेश में रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 4,01,306 हो गई है। रिकवरी रेट लगभग 90.24% है। अक्टूबर माह के अब तक के आंकड़े देखें तो लगातार सुधार की तस्वीर सामने आ रही है। मृत्यु दर में भी गिरावट दर्ज हो रही है। हालांकि बुधवार को 41 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई। जिसके साथ अब कुल मृतकों की संख्या 6507 पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें- कोरोनाः सीएम योगी ने दिए निर्देश, एक सप्ताह तक चलेगा यह विशेष अभियान

सबसे कम सक्रिय केस हाथरस में-
वर्तमान में 36,898 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। सबसे कम 40 सक्रिय केस हाथरस में हैं। इसके बाद श्रावस्ती में 70, महोबा में 79 एक्टव केस हैं। वहीं सबसे ज्यादा 4309 एक्टिव केस राजधानी लखनऊ में है। कुल एक्टिव केस में 36,898 में से 16,613 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 3015 लोग भुगतान के आधार पर अपना इलाज करा रहे हैं। बाकी के लोग सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अभी तक कुल 2,45,972 लोगों ने होम आइसोलेशन के विकल्प को चुना और इसमें से 2,29,359 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को 1,62,473 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 1,23,55,046 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- कोरोनावायरसः रिकवरी दर मामलों में यूपी की स्थिति राष्ट्रीय औसत से बेहतर, आज हुए 4424 लोग डिस्चार्ज