3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना से कैबिनेट मंत्री कमलारानी के निधन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हुए संक्रमित

प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलारानी वरुण का कोरोना वायरस से रविवार की सुबह निधन हो गया। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Aug 02, 2020

Coronavirus in UP

Coronavirus in UP

लखनऊ. प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलारानी (Kamlarani) वरुण का कोरोना वायरस से रविवार की सुबह निधन हो गया। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है व उनसे संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन करने व अपना जांच कराने का निवेदन किया है। इससे पहले कमलारानी वरुण का आज निधन होगा। वह 18 जुलाई से एसजीपीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थीं। कमल रानी वरुण कानपुर देहात के घाटमपुर से भाजपा विधायक थीं। वह दो बार लोकसभा सदस्य भी रह चुकी थीं। उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा निरस्त कर दिया। प्रदेश में एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें- कभी राजनीति में किंग मेकर हुआ करते थे अमर सिंह, कई बार बनायी और बिगाड़ी सरकार

हाई ब्लडप्रेशर और शुगर की थीं मरीज
एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि रविवार सुबह 9.30 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। कमलारानी के फेफड़े का संक्रमण बढ़ता गया। उन्हें हाई ब्लडप्रेशर और शुगर भी था जो अनियंत्रित रहा। उन्हें कई तरह की थेरेपी भी दी गई। बावजूद इसके उन्हें बचाया नहीं जा सका। कमलारानी की बेटी भी कोरोना संक्रमित थीं लेकिन अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। उनके परिजन कानपुर साउथ बर्रा में रहते हैं। देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- यूपी में 3840 और हुए कोरोना संक्रमित, लखनऊ में मृतकों का आंकड़ा 100 पार

शुरुआती लक्षण के बाद कराई जांच-

स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर ले और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा ले। डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूँ। मेरा सभी प्रदेश्वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करे।

यह मंत्री भी कोरोना संक्रमित
कोरोना ने प्रदेश के कई अन्य मंत्रियों और उनके परिजनों को अपनी चपेट में लिया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, मंत्री रघुराज सिंह का इलाज जारी है। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी भी एसजीपीजीआई में भर्ती थे। कानून तथा ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी संक्रमित हैं। वामनेता अतुल अंजान भी संक्रमित हैं। कई अन्य मंत्रियों के बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Story Loader