अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी गौतम के परिवार का आरोप है कि अगर समय से इलाज मिला होता तो उन्हें बचाया जा सकता था। उन्हें पहले अंबेडकर नगर के महामाया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां के प्रिंसिपल ने भर्ती करने से मना कर दिया था। ऐसे में सवाल लाजमी है कि यदि खुद डॉक्टर को ही इलाज मिलने में देरी हो रही है, तो आम जनता का क्या होगा। इससे पूर्व बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक डॉ. श्याम स्वरूप का भी निधन हो चुका है।