लखनऊ में इन केंद्र पर टीकाकरण-
शनिवार को लखनऊ में होने वाले टीकाकरण अभियान में अब पहले की तुलना में कम लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। पूर्व में 16 केंद्रों पर 1600 लोगों का टीकाकरण होना था, लेकिन अब यह संख्या 11 कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के जिन अस्पतालों में वैक्सिनेशन होगा उनमें लोहिया, केजीएमयू, लोकबंधु, पीजीआई, अवंतिबाई अस्पताल व बलरामपुर अस्तपाल के साथ-साथ एरा, सहारा व मेदांता अस्पताल शामिल हैं। वहीं कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, डफरिन अस्पताल, उर्सला, विधनू, कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय व सरसौल सीएचसी में कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड लगाई जाएगी।