एक दिन में मिले 42 नए मरीज-
बीते दिन 2,55,147 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 42 लोग पॉजिटिव मिले। 99 मरीज स्वस्थ्य हुए। यूपी में पॉजिटिविटी दर भी घटकर 2.67 फीसदी पहुंच गया है। किसी भी जिले में डबल डिजिट में कोरोना के नए मामले सामने नहीं आ रहे। साथ ही यूपी के आठ जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इनमें बलरामपुर, अलीगढ़, एटा, बस्ती, हाथरस, फतेहपुर, श्रावस्ती और महोबा शामिल हैं। केस में कमी होने के बावजूद टेस्टिंग में कोई कमी नहीं की जा रही है। अब तक 6.4 करोड़ से ज्यादा कोविड जांच की जा चुकी है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है।