3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Corona Vaccination : अब सभी नगर निगमों में 18 पार वालों को लगेगा कोरोना का टीका

UP Corona vaccination- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग से 18 प्लस वालों के टीकाकरण पर पुख्ता रणनीति बनाने को कहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 6 May 2021, 6:14 PM IST

UP Corona Vaccination

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कोरोना के बढ़ते संक्रमण (Corona Pandemic) को देखते हए अब प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में अगले सप्ताह से 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों का टीकाकरण (UP Corona vaccination) शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को इस पर पुख्ता रणनीति बनाने को कहा है। एक मई से 18 पार की उम्र वालों को टीका लगना शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक सिर्फ कुछ जिलों में ही वैक्सीनेशन किया जा रहा था। इनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली सहित सात जिले ही शामिल थे।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 18-45 आयु वर्ग के 68,536 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। कुल टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 1,06,65,499 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है, जबकि 25,90,456 लोग कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव में लगे हर कर्मचारी की होगी कोविड जांच, सीएम योगी ने दिए निर्देश