ओपी सिंह ने विवेक तिवारी हत्याकांड पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने माना कि इस घटना से यूपी पुलिस की छवि थोड़ी धूमिल हुई है, लेकिन यह भी सत्य है कि कई वर्षों से हमने प्रशिक्षण पर जरूरी ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब इस कमी को हमने पहचान लिया है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 7 से 8 महीनों से हमने ट्रेनिंग पर काफी ध्यान दिया है, जिसमें ट्रेनिंग को ज्यादा महत्व दिया गया है। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया में किए जा रहे दुष्प्रचार पर कहा कि यह कुछ बर्खास्त सिपाहियों का काम है, जिसमें से दो बर्खास्त सिपाहियों को पकड़ा भी गया है। अन्य पुलिसकर्मियों को चेताते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता दिखाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।