scriptUttar Pradesh Assembly election 2022 : चुनावी तैयारियों में जुटे सभी दल, जानें- किस दल की क्या है स्ट्रैटजी | up elections 2022 bjp congress aap bsp samajwadi party Strategy | Patrika News

Uttar Pradesh Assembly election 2022 : चुनावी तैयारियों में जुटे सभी दल, जानें- किस दल की क्या है स्ट्रैटजी

locationलखनऊPublished: Jun 24, 2021 05:47:22 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

UP Assembly Election 2022 Updates- समाजवादी पार्टी का खेला होई, ‘आप’ का यूपी जोड़ो अभियान, कांग्रेस, बीजेपी और बसपा भी संगठन की मजबूती में जुटीं

up_vidhansabha_chunav_2022.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 Updates- सत्तारूढ़ दल बीजेपी (BJP) सहित सभी पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी का फोकस बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है। सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल के जरिए भारतीय जनता पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी। सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित विपक्षी दल भी संगठन का कील-कांटा दुरुस्त करने की कवायद में जुट गये हैं। बहुजन समाज पार्टी ने जिलों में भाईचारा कमेटी को दुरुस्त कर रही है। कांग्रेस पार्टी जहां अगले महीने से जिलों में कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी वहीं, आम आदमी पार्टी एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य लेकर ‘यूपी जोड़ो अभियान’ शुरू कर रही है। समाजवादी पार्टी भी ‘खेला होई’ व अन्य स्लोगन के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी है।
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में चर्चित स्लोगन ‘खेला होबे’ की तर्ज पर अब यूपी विस चुनाव (uttar pradesh assembly elections 2022) में भी ‘खेला होई’ सुनाई देगा। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के विधायक अब्दुल समद अंसारी ने अपने पूरे मकान पर ‘खेला होबे’ नारे के भोजपुरी वर्जन ‘खेला होई’ की पेंटिंग से भर दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव से मांग भी की है कि सभी समाजवादी नेताओं के लिए इस स्लोगन के सम्बंध में गाइडलाइन जारी कर दी जाये।
यह भी पढ़ें

8 जुलाई से आप चलाएगी यूपी जोड़ो अभियान, एक महीने में एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य



आप का यूपी जोड़ो अभियान
यूपी में आम आदमी पार्टी 8 जुलाई से 8 अगस्त तक यूपी जोड़ो अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ‘आप’ के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अगले महीने से हर विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता पूरी तरह से निशुल्क होगी। संजय सिंह ने बताया कि 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मिस्‍ड कॉल नंबर जारी किये जाएंगे। इन्हीं सदस्यों को बूथ स्‍तर से लेकर विधानसभा तक की जिम्‍मेदारी दी जाएगी।
जुलाई से जिलों में कांग्रेस की कार्यशाला
2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी जुलाई जिलों में कार्यशाला शुरू करेगी, जिनमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस सेवादल की बैठक में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सेवादल भारतीय उपनिषदों के सूत्र वाक्य ‘सेवाहिपरमोधर्मः’ को अंगीकार करने वाला है। यह गांधी-नेहरू के त्याग, समर्पण और निष्ठा के संदेश को जन जन तक पहुंचाने एवं जनता के हर संकट में साथ खड़े होने वाला ऐतिहासिक संगठन है। आज जब भाजपा और आरएसएस जनता को हर तरह के संकट में झोंककर केवल झूठ बोलकर बरगला रही हैं, कांग्रेस पूर्व समर्पण से लोगों की मदद कर रही है। जुलाई से यूपी के सभी 75 जिलों में सेवादल के पदाधिकारी ब्लॉक स्तर तक जाकर प्रवास करेंगे और गांव-गांव कस्बों तक जाकर जनता से संवाद करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भी सेवादल के कर्मठ एवं जुझारू साथियों को टिकट वितरण में भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो