ऊर्जा मंत्री की हिदायत-
मंगलवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कर्मचारी व अधिकारियों का सख्त हिदायत देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं। सरकार उपभोक्ताओं की है। उन्होंने प्रमुख सचिव ऊर्जा को उपभोक्ता सेवाओं की सतत निगरानी के निर्देश दिए व कहा कि अनियमितता मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को 'सही बिल-समय पर बिल' मिले, प्रोब बिलिंग शत-प्रतिशत हो। यूपीपीसीएल चेयरमैन यह सुनिश्चित करें। लापरवाह डिस्कॉम्स पर दंडात्मक कार्यवाही करें, उपभोक्ता सेवाओं में शिथिलता स्वीकार्य नहीं है।